फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हार्वेस्टर-बाइक टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। समथर-दवोह मार्ग पर एक हार्वेस्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। समथर निवासी उमेश पुत्र विश्वनाथ और हरबंस पुत्र भगवानदास दवोह क्षेत्र के कांकसी सरकार मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान समथर की ओर से आ रहे एक हार्वेस्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर ले गए। चिकित्साधिकारी डॉ संगुल तिवारी ने उनका उपचार किया। घायल उमेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें