फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेट्रोल भरने से मना करने पर दो युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात को पहुंचे दो युवकों ने वहां मौजूद टैंकर के क्लीनर के साथ मारपीट की कर दी। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके वाहनों के नंबर के जरिये तलाश शुरू कर दी है।
सदर बाजार में स्थित जानकी प्रसाद पेट्रोल पंप पर शनिवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे बाइक और स्कूटर से दो युवक पहुंचे। तब वहां टैंकर से पंप के टैंक में तेल भरा जा रहा था। उन्होंने वहां मौजूद टैंकर के क्लीनर से उनकी गाड़ियों में तेल भरने के लिए कहा। उसने कहा कि पंप दस बजे बंद हो जाता है। साथ ही टैंकर खाली करते समय मशीन लॉक हो जाती है, जिससे उनकी गाड़ियों में पेट्रोल नहीं डाला जा सकता है। इस पर युवक भड़क गए। एक युवक पत्थर उठा लाया। दोनों युवकों ने मिलकर पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मौके पर से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी स्कूटर और बाइक के नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें