समथर। कस्बे के टूटागढ़ा मोहल्ले में रविवार को दो महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद सड़क पर जमकर मारपीट हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दरम्यान एक महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षी महिला शराब के नशे में थी और बिना किसी वजह उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। गाली देने से मना किया तो विपक्षी महिला मारपीट पर उतारू हो गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची समथर थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। संवाद