फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी स्टेशन पर मरम्मत से दो गाड़ियां रद्द: पांच का बदला रूट, 24 नवंबर से आठ जनवरी तक प्रभावित रहेगा संचालन

Wed, 19 Nov 2025 11:28 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

झांसी स्टेशन पर मरम्मत के चलते लखनऊ होकर जाने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। दो गाड़ियां निरस्त की गई हैं और पांच का रूट बदला गया है।
 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी स्टेशन पर मरम्मत के चलते लखनऊ होकर जाने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। दो गाड़ियां निरस्त की गई हैं और पांच का रूट बदला गया है।
विज्ञापन


हुबली से योगनगर ऋषिकेश तक चलने वाली ट्रेन संख्या 07363 24 नवंबर से 5 जनवरी तक और गाड़ी संख्या 07364 योगनगर ऋषिकेश से हुबली जाने वाली ट्रेन 27 नवंबर से 8 जनवरी तक निरस्त रहेगी। जो गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी, उनमें गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी 25 नवंबर से 8 जनवरी और गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर 24 नवंबर से 5 जनवरी तक और गाड़ी संख्या 06530 गोमतीनगर-बेंगलूरू 28 नवंबर से 2 जनवरी तक बदले रूट से चलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशू शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे के टोल फ्री नंबर पर 139 पर जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें