फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रिलीज से पहले ही झांसी में बिक गए पठान फिल्म के दो हजार टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पठान फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताकर विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन इस विरोध केबीच लोग फिल्म देखने में रुचि दिखा रहे। झांसी में फिल्म लगने के दो दिन पहले ही लगभग दो हजार टिकट बिक गए।
विज्ञापन

पठान फिल्म 25 जनवरी को झांसी के खिलौना और नटराज टॉकीज में लगेगी। इस फिल्म के बेशर्म रंग... गाने को लेकर काफी विरोध हुआ था, इसके बाद रिलीज को लेकर संशय था। कई संगठनों ने फिल्म नहीं लगाने के लिए सिनेमाघर संचालकों को चेतावनी भी दी थी। लेकिन विरोध के बीच महानगर के लोग पठान फिल्म देखने को बेताब हैं।
झांसी में फिल्म की बुकिंग जोरों पर है। फिल्म रिलीज होने के दो दिन पहले ही 25 व 26 जनवरी के सभी शो के टिकटों की बिक्री हो गई है। वहीं सिनेमाघरों के काउंटरों से भी लोग टिकट की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठान फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रही है। 25 और 26 जनवरी की लगभग सीटों की बुकिंग पहले ही हो गई है। - चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मैनेजर-खिलौना टॉकीज
पठान फिल्म को लेकर लोगों में खासी बेताबी देखी जा रही है। फिल्म के पहले दिन के सभी शो बुक हो चुके हैं। - मैनेजर नटराज सिनेमाघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें