उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित नेहरू महाविद्यालय की दो छात्राएं गुरुवार को भीषण बस दुर्घटना का शिकार हो गईं। महाविद्यालय की छात्रा ज्योति यादव और नंदनी झा कॉलेज से घर जाते वक्त बस की चपेट में आ गईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। जिस बस से कुचलकर छात्राओं की मौत हुई, वह मध्यप्रदेश की है।