झांसी। मूल रूप से राठ के निवासी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) में एजीएम के पद पर कार्यरत मनोज कुमार नगाइच के पुत्र प्रांजल नगाइच का यूपीएससी परीक्षा-2018 में ट्रेजरी ऑफिसर में चयन किया गया है। वहीं महानगर के न्यू ध्यानचंद कॉलोनी प्रेमगंज निवासी इलाहाबाद बैंक के पूर्व एजीएम डॉ. सियाराम जाटव के पुत्र गौरव दीप सिंह का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। वे वर्तमान में एनटीपीसी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई अनुज प्रताप सिंह का बीते साल आईएएस में चयन हुआ था। दोनों पुत्रों की सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनको बधाइयां दी हैं।
यूपीएससी में चयनित प्रांजल नगाइच। - फोटो : REPORTERS