इस रिपोर्ट ने भी पुलिस अफसरों के माथे पर भी चिंता की लकीरें ला दी हैं। रिपोर्ट आने के बाद तुरंत अधिकारी मीटिंग में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसमें पुलिस के दो सिपाही भी पॉजीटिव पाए गए हैं। खबर मिलते ही आनन-फानन में अधिकारी मीटिंग करने में जुट गए। आईजी सुभाष सिंह बघेल ने एसएसपी, एसपी समेत अन्य अफसरों के साथ मीटिंग शुरू कर दी है। बताया गया है कि कोरोना पॉजीटिव दोनों सिपाही पेरामेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर थे। ऐसे में वह कैसे इसकी चपेट में आए और किस-किस से संपर्क हुआ। इसका पता लगाना मुश्किल है। लेकिन, अफसरों ने पेरामेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के स्पष्टï निर्देश दिए हैं।