झांसी। कानपुर-लखनऊ खंड के जैतीपुर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। इसलिए कुछ ट्रेनों को निरस्त, रिशिड्यूल या उनके स्टॉपेज में परिवर्तन किया गया है। यह कार्य चार अगस्त तक होगा। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर (51813) चार अगस्त तक गोविंदपुरी तक ही जाएगी। वहीं, लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर (51813) चार अगस्त तक गोविंदपुरी से चलेगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी (11109) तीन और चार अगस्त तक डेढ़ घंटे के लिए झांसी मंडल में रोक कर विलंब से रवाना की जाएगी। भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस (12594) तीन अगस्त को 3:30 घंटे रोककर रवाना की जाएगी। संवाद