फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कारोबार के नाम पर करोड़ों ठगने वाले जालसाल के दो और शिकार सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले 58 कारोबारी लगा चुके हैं 60 करोड़ रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी जालसाज के शिकार बने लोगों के रोजाना नए नाम सामने आ रहे हैं। अब शहर के दो कारोबारियों ने एक करोड़ अस्सी लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झांसी के 58 कारोबारियों ने जालसाज ओमप्रकाश अग्रवाल पर झांसा देकर 60 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया था। अब दो और पीड़ित कारोबारी पुलिस के पास पहुंचे हैं। सीपी मिशन कंपाउंड निवासी जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि ओमप्रकाश अग्रवाल ने जमीन व व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर उनके 75 लाख रुपये हड़प लिए। इसके अलावा उनके पुत्र मुकेश कुमार अग्रवाल से भी 35 लाख रुपये झटक लिए थे। वहीं, डरु भौंडेला निवासी देवेंद्र कुमार सरवरिया ने ओमप्रकाश अग्रवाल व उसके परिवार के लोगों पर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि रकम वापस मांगने पर विपक्षी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अतिरिक्त पैसों की मांग की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें