फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रहस्यमय तरीके से दो माह की बच्ची गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ (झांसी)। रविवार की सुबह बाबई रोड स्थित नई बस्ती मुहल्ले स्थित एक घर में सो रही दो माह की बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। सूचना पर पुुलिस ने जांच की। डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद ली गई, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी नसरुद्दीन पुत्र मान खां ग्राम सिकंदरा में फुटकर गल्ले की दुकान खोले हुए है। रविवार को उसकी पत्नी रिजवाना, 13 माह का पुत्र रियाज और 2 माह की बच्ची रिया घर पर थी। सुबह करीब 11 बजे रिजवाना ने दोनों बच्चों की तेल मालिश की। बच्चों को सुलाने के बाद वह शौच क्रिया के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित बाड़ा में चली गई। करीब आधा घंटे बाद जब वह घर लौटी तो बच्ची रिया कमरे में नहीं थी। पुत्र रियाज चारपाई पर ही सो रहा था। उसने रिया की तलाश की लेकिन कहीं नहीं दिखी। सूचना पति को दी। मुहल्लावासियों के साथ परिजनों ने रिया की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
सूचना पर सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी, पूंछ थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल सका। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि बच्ची की खोजबीन की जा रही है। पुलिस के साथ वन विभाग की टीमें भी लगाई गई हैं। वहीं ग्रामीणों को शक है कि कोई जंगली जानवर बच्ची को न ले गया हो, क्योंकि नसरुद्दीन के घर पीछे जंगल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें