फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर के बनगुवां के पास बुधवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। बदमाशों के साथी एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा। उसे बाल सुधार गृह भेजा रहा है वहीं, दोनों घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक, बरुआसागर पुलिस को मंगलवार रात बदमाशों के बनगुवां के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। बरुआसागर एवं स्वॉट टीम चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। पूछताछ में एक ने अपना नाम बृजेश कुशवाहा निवासी समथर जबकि दूसरे ने अपना नाम कपिल पटेल निवासी एरच बताया। उनके पास से चोरी की बाइक समेत तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकार्ड पता लगाने में जुटी है। पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, बरुआसागर थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें