फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ललितपुर में बेकाबू कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Thu, 10 Nov 2022 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक बेकाबू कार ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी सर में अनियंत्रित कार ने दो लोगों को कुचल दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बम्होरी से गुजर रही कार ने पहले एक बाइक चालक को टक्कर मारी जिससे बाइक चालक कुलदीप (20) की मौके पर मौत हो गई। 

इसी दौरान इस मार्ग पर पैदल जा रहे गोविंद रैकवार (30) को कर ने कुचल दिया। दोनों घटनाओं से अनियंत्रित हुई कार कुछ आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार्रवाई की मांग कर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ और एडीएम पहुंच रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें