फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक महिला के सामने आए दो पति, चौंक उठी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर के रानीपुर इलाके में एक महिला के दो पति सामने आ गए। पहले पति ने रानीपुर चौकी पहुंचकर महिला को पत्नी बताते हुए साथ में भेजने की गुहार लगाई। यह बात सुन पुलिस भी चौंक गई। जब पुलिस ने पता लगाया तब मालूम चला कि वह महिला अपने दूसरे पति के साथ रहती है। इसके बाद उन दोनों को थाने बुलाया। थाने में ही करीब दस घंटे पंचायत चली। पुलिस ने महिला की मर्जी के मुताबिक उसे दूसरे पति के साथ जाने दिया।
विज्ञापन

जालौन निवासी प्रदीप शनिवार को रानीपुर चौकी पहुंचा। यहां उसने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी मऊरानीपुर निवासी पिंकी से शादी हुई थी लेकिन, वह लापता हो गई। इसके बाद उसे मालूम चला कि वह यहां रानीपुर में रहती है। पुलिस ने पिंकी और उसके पति को थाने बुलाया। यहां पहुंचने पर पिंकी ने बताया कि उसने शादी कर ली है। प्रदीप भी खुद को पिंकी का पति बता रहा था। दो पति की बात सुनकर पुलिस भी हिल गई। इसके बाद थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। काफी देर बाद मालूम चला कि पिंकी ने कुछ साल पहले जालौन निवासी प्रदीप से शादी सम्मेलन के दौरान विवाह किया था लेकिन, प्रदीप नशा करके उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह मायके में रहने लगी। यहां उसे एक युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय का कहना है कि महिला बालिग है। उसने दूसरी शादी की है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। पिंकी ने पुलिस को बताया कि प्रदीप उसे जानबूझकर परेशान करने के लिए इस तरह की अक्सर हरकतें करता है। कई बार मोबाइल फोन पर भी वह उसे धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें