झांसी में रविवार देर-रात जीवनशाह तिराहे के पास युवकों का दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क ही दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला बोल दिया। युवकों के बीच मापीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी युवकों को तलाशने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीवन शाह तिराहे पर बाइक सवार युवक खड़े थे। इसी दौरान किसी बात पर युवकों के बीच विवाद होने लगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक मारपीट का वीडियो मिला है। अभी तक मारपीट की वजह पता नहीं चला सकी। आरोपियों को तलाशा जा रहा है।