झांसी स्थित थाना नवाबाद इलाके में शिक्षा विभाग में शिक्षकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। इधर, थाने शिकायत करने पहुंचे शिक्षकों का इंस्पेक्टर से विवाद हो गया। इसके बाद एकत्रित शिक्षकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।