फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में घायल एक महिला समेत दो लोगों की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। एरच थाना क्षेत्र के गांव पठा निवासी मालिकदास की पत्नी कौशल्या देवी (45) मंगलवार की सुबह खेत पर जा रही थी, तभी रास्ते में उनको बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गई। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह ललितपुर के झिझियावन निवासी दयाराम (28) सोमवार की शाम बाइक से तालबेहट निमंत्रण में जा रहे थे। रास्ते में उनको कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उनको उपचार के लिए ललितपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उनको मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें