फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव व बबीना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। चिरगांव थाना क्षेत्र के सिकरी गांव के रहने वाला जयप्रकाश वंशकार (25) पुत्र द्वारिकापुरी ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। सोमवार की देर शाम वह गांव के ही ड्राइवर धर्मेंद्र के साथ ट्रक में सवार होकर जा रहा था। ट्रक में गिट्टी भरी थी, जो गोरामछिया से वे लेकर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे चिरगांव हाइवे पर अऊपारा ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी गाड़ी पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में क्लीनर जयप्रकाश व धर्मेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। रात तीन बजे जयप्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जयप्रकाश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। इधर, सोमवार की रात ललितपुर के बिजरौठा निवासी अशोक कुमार शिवहरे (36) पुत्र रामलाल अपने दोस्त संतोष झा के साथ बसई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बड़ौरा चौराहे के पास उनको कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि संतोष को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच। हालत गंभीर होने पर परिजन रात में ही अशोक को लेकर ग्वालियर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें