मरने वाले दो लोगों में थाना कोतवाली इलाके के वासुदेव मुहल्ला निवासी 75 वर्षीय एक वृद्ध है। जिसे बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटिज से पीड़ित था। वहीं, सीपरी बाजार थाना इलाके के लहरगिर्द निवासी 46 वर्षीय एक युवक की भी मौत हुई है। मृतक को बुखार, कफ व सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। इसके अलावा 551 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। 173 नमूने आरटी-पीसीआर, 22 ट्रूनेट तथा 356 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 43 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1810 पर पहुंच गई है। इनमें 855 एक्टिव केस है। 99 दुरुस्त होकर घर लौटे झांसी। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस महामारी की जकड़न से आजाद होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। 899 मरीजों की अब तक अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है, इनमें 99 मरीज ठीक होकर शनिवार को घर लौटे। ज्यादातर लक्षण रहित मरीज झांसी। जिले में कोरोना वायरस के वर्तमान में 855 एक्टिव केस हैं। इनमें से 742 लक्षण रहित मरीज हैं। जबकि, 113 में इस महामारी के लक्षण सामने आए हैं। इनमें से भी 87 में बहुत कम लक्षण हैं।