फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान खाली सवारी गाड़ी के दो कोच पटरी से उतरे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की मानिकपुर साइडिंग के पास शुक्रवार की दोपहर शंटिंग के दौरान खाली सवारी गाड़ी के दो कोच पटरी से उतर गए। दोनों कोचों को पटरी पर रखने में तीन घंटे कावक्त लग गया। हालांकि, दुर्घटना से यातायात बाधित नहीं हो सका। शुक्रवार की दोपहर एक खाली सवारी गाड़ी को शंटिंग कर यार्ड से प्लेटफार्म एक पर लाया जा रहा था। प्लेटफार्म एक से गाड़ी को बांदा की तरफ ले जाना था। तभी मानिकपुर साइडिंग के पास 11.40 बजे कोच नंबर एनई 12549 व एनई 01421 पटरी से उतर गए। गाड़ी में इंजन नंबर 36268 लगा था। कोचों के पटरी से उतरने की खबर से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर लगते ही दुर्घटना राहत टीम व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे बाद ही कोचों को पटरियों पर रखने का काम शुरू कर दिया गया। एक कोच दोपहर 2.10 बजे और दूसरा कोच 2.40 बजे पटरी पर रख दिया गया। बाद में धीमी गति से दुर्घटनाग्रस्त कोचों को आगे की तरफ बढ़ा दिया गया। संबंधित विभागों के सुपरवाइजरों की टीम ने दुर्घटना के कारणों को लेकर एक ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की, जिसे बाद में डीआरएम को सौंप दी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें