फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चौबीस घंटे बीते न बच्ची मिली न उसे ले जाने वाला आरोपी पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित हॉस्टल में आवास में घुसकर अपनी सास के साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर घायल करने के बाद अपनी छह माह की पुत्री को ले जाने की घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली है। न तो आरोपी पकड़ा गया और न ही छह माह की बच्ची का पता चला। इस कारण जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत मां की हालत काफी खराब है।
जिला महिला अस्पताल में पूजा मिश्रा नर्स के पद पर कार्यरत है। वह अपनी मां उमलेश रानी व छह माह की पुत्री नीति के साथ अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग हॉस्टल में बने आवास में रहती है। 9 अप्रैल को उसका पति सुशील निवासी लखनऊ यहां आया और मां उमलेश रानी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली सदर पुलिस सहित एसओजी-सर्विलांस टीम को लगा दिया। टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन की। साथ में सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सर्विलांस टीम ने टेक्नीकल जांच कर आरोपी सुशील की लोकेशन खोजी। लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन उससे भी कोई ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
वहीं इस मामले में महिला थाना पुलिस ने नर्स पूजा मिश्रा की तहरीर पर उसके पति सुशील निवासी मानव नगर थाना कृष्णा नगर लखनऊ के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें