झांसी। बुंदेलखंड इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर फाउंडेशन, इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेल ने बृहस्पतिवार को नेशनल स्टार्टअप डे के उपलक्ष्य में जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इंक्यूबेशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में स्टार्टअप्स और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की। मुख्य अतिथि अविरल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कैसे अपने विचारों को व्यावसायिक समाधानों में बदलकर सफलता हासिल की। डॉ. शहनाज अयूब ने सरकार द्वारा स्टार्टअप को दिए जा रहे समर्थन और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। युवाओं को उद्यमिता अपनाने और नवाचार के जरिये समाज में बदलाव लाने का आह्वान किया। ब्यूरो