फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे से गुरसराय की ओर जा रहा एक लोडिंग ट्रक पलट गया। ट्रक का चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह थाना बड़ागांव के बराठा गांव से होते हुए लोडिंग ट्रक जा रहा था। इसमें ऑक्सीजन सिलिंडर भरे हुए थे। इसी दौरान अचानक चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। उसके पलटते ही वहां अफरातफरी फैल गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में चालक जीतू घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया गया। यहां उसकी हालात सामान्य बताई जा रही है। बड़ागांव थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक गाड़ी मेें लोड ऑक्सीजन सिलिंडर को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें