फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ दुनिया को अलविदा कह गई देवरानी-जेठानी: ननद के लड़के की शादी में जा रही थीं, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Mon, 08 May 2023 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

जिसने भी इस दर्दनाक हादसे को देखा वह सिहर उठा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननद के लड़के की शादी में शामिल होने जा रहीं देवरानी-जेठानी की सोमवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनको पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह रौंद डाला। मौके पर दोनों की मौत हो गई जबकि उनका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय निवासी रानी (40) पत्नी पंजाब सिंह अपनी देवरानी पूजा (25) पत्नी जसवंत के साथ बाइक पर सवार होकर चकरपुर जा रही थी। बाइक उनका चचेरा देवर जुझार सिंह चला रहा था। झांसी-ललितपुर हाइवे से होते हुए जैसे ही यह लोग वनगाएं तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। रानी, पूजा और जुझार तीनों ही ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक की चपेट में आने से रानी और पूजा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि जुझार के पैर के ऊपर से ट्रक के गुजर जाने से उसका पैर खराब हो गया। 
विज्ञापन

जिसने भी इस दर्दनाक हादसे को देखा वह सिहर उठा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायल जुझार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें