फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पलक झपकते ही खाई में गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत, सहायक बाल-बाल बचा

Wed, 28 Sep 2022 05:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

फर्रुखाबाद के ईसापुर निवासी सुम्मन हुसैन ट्रक में मुंबई से किराने का सामान लोड कर कानपुर के लिए रवाना हुए थे। बीती रात झांसी के थाना पूंछ इलाके में बाईपास पर तकरीबन साढ़े बारह बजे उन्हें झपकी आ गई और ट्रक खाई में गिर गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से कानपुर सामान लेकर जा रहा एक ट्रक मंगलवार को झांसी के पूंछ इलाके में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के ईसापुर निवासी सुम्मन हुसैन (49) गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रक चलाते थे। दो दिन पहले वे ट्रक में मुंबई से किराने का सामान लोड कर कानपुर के लिए रवाना हुए थे। बीती रात वह झांसी के थाना पूंछ इलाके में पहुंचे। तभी बाईपास पर तकरीबन साढ़े बारह बजे उन्हें झपकी आ गई।

इससे अनियंत्रित होकर ट्रक पास में पानी से भरी खाई में गिर गया। इस घटना में सुम्मन की मौके पर मौत हो गई, जबकिि उनका सहायक बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर फर्रुखाबाद से मृतक के परिजन भी झांसी पहुंच गए। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के सात बेटे हैं। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें