फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में मृतक के ससुर का पैर धड़ से अलग हो गया और चचेरे भाई का पैर टूट गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। मृतक युवक अपने भतीजे की शादी तय होने के बाद बहू की गोद भराई की रस्म करने जा रहा था। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

टीकमगढ़ के छिपरी गांव निवासी सुरेंद्र वंशकार (36) के भतीजे सन्नी की शादी पुतलीखेड़ा गांव में तय हुई थी। रविवार को गोद भराई की रस्म थी। परिवार के लोग पुतलीखेड़ा गांव जा रहे थे। इस दरम्यान एक बाइक पर सुरेंद्र, उसके ससुर ठाकुरदास और चचेरा भाई धर्मेंद्र सवार था। मृतक की भाभी राजा बाई ने बताया कि पुतली खेड़ा और करगुवां गांव के बीच खड़े होने के लिए उन्होंने बाइक रोकी ही थी कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक ट्रक के पहिए में फंस गई। ट्रक काफी दूर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। हादसे में ठाकुरदास का दाहिना पैर मौके पर ही धड़ से अलग हो गया। सुरेंद्र और धर्मेंद्र को भी गंभीर चोट आ गईं थीं। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग उन्हें आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले गए थे। हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। यहां डॉक्टरों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, धर्मेन्द्र और ठाकुरदास की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि सुरेंद्र के छह साल का बेटा आयुष और चार साल की बेटी आयुषी है। पति की मौत के बाद से पत्नी दीपा का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें