फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रक ने छह गायों को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। टहरौली के लुहरगांव घाट की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को कुचल डाला। छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
नाराज ग्रामीणों ने जान बूझकर गायों को कुचलने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों के समझाने पर देर रात ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे चिरगांव की ओर से कुकरगांव घाट की ओर एक ट्रक जा रहा था। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। लुहरगांव घाट पहुंचने पर माता मंदिर के पास सड़क किनारे बैठी गाय पर ट्रक चढ़ गया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को बैक करके वहां बैठी पांच गायों को भी कुचल दिया और इसके बाद वहां से भाग निकला।
हादसे में द्वारका, अरविंद, हरिदास एवं दीने अहिरवार की एक-एक समेत दो अज्ञात गायों की मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण चिरगांव स्टेट हाईवे पहुंच गए। यहां उन्होंने लुहरगांव घाट में जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनुज श्रोतिय, प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर, नायब तहसीलदार दीपक कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन, वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने पर राजी हुए। पुलिस ने देर-रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें