फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कंटेनर में पीछे से जा टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार तड़के एट टोल प्लाजा के पास सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
शाहजहांपुर थाना निवासी लाखन लाल (32) पुत्र किशोरीलाल सोमवार शाम झांसी से ट्रक में गिट्टी लोड करके कानपुर के लिए निकला था। वह झांसी से होता हुआ जालौन के एट टोल प्लाजा के पास पहुंचा, सड़क के किनारे एक कंटेनर खड़ा था। ट्रक की रफ्तार तेज होने से लाखन अपना वाहन नहीं संभाल सका और कंटेनर के पीछे से जा भिड़ा। टकराने की तेज आवाज सुन वहां आसपास के लोग जमा हो गए। लाखन ट्रक के अंदर फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार में पत्नी साधना समेत ग्यारह साल की बेटी नैंसी एवं नौ साल का बेटा प्रशांत है। लाखन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें