फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ढाबे पर चाय पीने रुके ट्रक के क्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 13 Jun 2024 04:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ढाबे पर चाय पीने के लिए ट्रक के क्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
राजस्थान के शाहपुरा के रघुनाथपुरा गांव निवासी हेमराज (35) पुत्र भगुता ट्रक में क्लीनर था। उसके गांव का रामेश्वर ट्रक चलाता था। रामेश्वर के मुताबिक वह मुंबई से डि्रल मशीन को ट्रक में लोड करके असम ले जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह लोग चिरगांव पहुंचे। यहां चाय पीने के लिए हाईवे किनारे ढाबे पर ट्रक को रोका।
विज्ञापन

ढाबे पर दोनों चाय पी रहे थे। इस दौरान अचानक क्लीनर हेमराज की तबीयत खराब हो गई। उसे कई उल्टी हुईं और सीने में दर्द होने लगा। उसे चिरगांव सीएचसी ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हेमराज तीन भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के मुताबिक क्लीनर की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें