फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिरदर्द से था परेशान, फंदा लगाकर ले ली अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने पहले लगी थी चोट, चल रहा था इलाज, तंगी से जूझ रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में सिरदर्द से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। छह महीने पहले उसके सिर पर चोट लगी थी, उसका इलाज भी चल रहा था।
राजगढ़ निवासी महेश कुमार (52) छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा करते थे। छह महीने पहले उनके सिर पर थोड़ी चोट लग गई थी। लेकिन, इसके बाद से सिर में लगातार दर्द रहने लगा था। इसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरदर्द की वजह से वह ठीक से काम भी नहीं कर पा रहा था। इससे घर में आर्थिक तंगी रहने लगी थी। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे घर पर कोई नहीं था। इसी दरम्यान महेश कुमार ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक का बेटा हरिशंकर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर वार्डब्वॉय है। जबकि, बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें