फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गृह क्लेश से परेशान युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के बेदौरा गांव में गृह क्लेश से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके शव को फंदे से लटका देख मां चीख उठी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बदौरा निवासी राय सिंह (33) परिवार के साथ मुंबई में रहता था। एक कारोबारी की वह गाड़ी चलाता था। परिजनों का कहना है कि करीब आठ दिन पहले वह पत्नी के साथ यहां आ गया था। रविवार रात उसने सभी के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद वह भी सभी के साथ छत पर सोने चला गया। रात करीब ग्यारह बजे उसकी मां शांति किसी काम से नीचे उतरीं। जब वह नीचे के कमरे में पहुंची तब राय का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसकी मां चीख उठी। परिवार के अन्य सदस्य भी नीचे आ गए। थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि पूछताछ में मालूम चला है कि परिवार में कलह होती थी। इस वजह से वह परेशान था। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो

00000
फंदे से लटककर दी जान
झांसी। बड़ागांव थाना के लिधौरा गांव निवासी अशोक (37) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके सुसाइड करने की वजह परिजन नहीं बता सके हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक अशोक खेती-किसानी करता था। कुछ समय से वह गुमशुम रहने लगा था। उसका किसी से विवाद भी नहीं था। रविवार को वह अपने खेत पर गया था। यहां आम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। वहां मौजूद लोगों ने जब उसका शव देखा तब परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। परिवार में पत्नी समेत तीन बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि फसल भी खराब हो गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें