फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली में बारिश से झांसी आ रही ट्रेनों पर आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर विराम लगा दिया है। शुक्रवार को दिल्ली से झांसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें दो से छह घंटे देरी से चलीं। यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
लगातार बारिश से दिल्ली की सड़कों पर जलभराव के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिन लोगों को यहां से झांसी और आगे की यात्रा के लिए ट्रेन पकड़नी थी, उन्हें लगा कि वह दिल्ली के ट्रैफिक में फंसकर ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे। अधिकांश लोगों ने दूसरी ट्रेन का टिकट विकल्प के रूप में लिया। लेकिन, जब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि सड़क की तरह पटरियों पर भी पानी भरने से ट्रेनों का संचालन थम गया है। लोगों ने टिकट रद्द कराकर नुकसान भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली से झांसी आने वालीं ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे।
सिकंदराबाद दूरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे।
रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 5 घंटे।
पंजाब मेल 5 घंटे।
बिलासपुर एक्सप्रेस 5 घंटे।
एपी एक्सप्रेस 5 घंटे।
महाकौशल एक्सप्रेस 5 घंटे।
पातालकोट एक्सप्रेस 5 घंटे।
दुर्ग एक्सप्रेस 5 घंटे।
जबलपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।
केरला एक्सप्रेस 4 घंटे।
ताज एक्सप्रेस एक्सप्रेस 4 घंटे।
नवयुग एक्सप्रेस 3 घंटे।
तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटे।
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे।
समता एक्सप्रेस 2 घंटे।
रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे।
मंगला एक्सप्रेस 2 घंटे।
सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे।
गोवा एक्सप्रेस 2 घंटे।
गीता जयंती एक्सप्रेस 2 घंटे।

वर्जन
दिल्ली रेल मंडल के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर जलभराव हो गया है। इसी कारण झांसी आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। वहां जल निकासी का काम चल रहा है। जल्दी ही रेल संचालन बहाल हो जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें