गरौठा। नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत विभाग द्वारा नगर में ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। लेकिन, इसकी ट्रॉली के पहिये खराब होने की वजह से इसका लाभ कस्बे को नहीं मिल पा रहा है। नगर के मऊरानीपुर मारकुआं बस स्टैंड लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम को अचानक खराब हो गया। पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी में काटनी पड़ी। सुबह मोहल्ले के लोगों ने प्राइमरी स्कूल के पास रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मांग की, लेकिन ट्रॉली के पहिये खराब होने की वजह से वह अपनी जगह से खिसक भी नहीं पाया। ऐसे में मोहल्ले की देर शाम विद्युतापूर्ति सुचारू हो पाई। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या से उपजिलाधिकारी, गरौठा विधायक और एसडीओ विद्युत को अवगत कराया है।संवाद