फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: करारी में जल्द बनकर तैयार हो जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 91 फीसदी जमीन की खरीद हुई पूरी, किसानों को मिला 1.71 करोड़ मुआवजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करारी के प्रथम भाग में ट्रांसपोर्ट नगर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 91 फीसदी जमीन की खरीद कर ली गई है।
जेडीए ने ग्वालियर मार्ग पर करारी में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए नगर निगम की 76 एकड़ जमीन चिह्नित की है। इसके एवज में नगर निगम को करीब 28 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है।। जेडीए द्वारा दो भाग में ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जा रहा है। करीब 15 एकड़ के पहले भाग में ट्रांसपोर्ट नगर का काम चल रहा है। इसके लिए जेडीए को 1.830 हेक्टेयर जमीन खरीदनी है। इसके सापेक्ष 1.664 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। इसके एवज में जमीन खरीद का 1.71 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है। जेडीए सचिव उपमा पांडेय ने बताया कि जल्द ही प्रथम भाग बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें