फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफार्मर खराब, पांच हजार की आबादी अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
- कामकाज हो रहा प्रभावित, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भंडरा/भदरवारा। ग्राम पंचायत भदरवारा में लगा 250 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में अंधेरा छा गया है। करीब पांच हजार से अधिक की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। आलम यह है कि रात में गांव की गलियां सुनसान और अंधेरे में डूब गई हैं तो दिन में भी लोगों के घरेलू कामकाज से लेकर पढ़ाई-लिखाई और छोटे व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हैं। जयराम कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, नरेंद्र चतुर्वेदी, पप्पू कुशवाहा, रविंद्र कुमार, मुन्नीलाल श्रीवास, नीरज कुमार ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। प्रधान प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं, मगर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें