टोड़ीफतेहपुर। नगर पंचायत कार्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सफाई कर्मियों को डीपीएम नेहा सक्सेना व अधिशासी अधिकारी मनोज प्रियदर्शी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सफाई कर्मियों को हरे, नीले, काले एवं लाल डस्टबिन के सही उपयोग, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने व स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर सफाई कर्मियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई, ताकि वह शासन की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस दौरान लिपिक बाबूलाल आर्य, हर्ष बोहरे, वैदेहीशरण, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, अंबिका, राजीव, रूपेश आदि मौजूद रहे। संवाद