झांसी से बीना की ओर जा रही मालगाड़ी की रविवार की सुबह बसई के पास कपलिंग टूट गई, जिससे गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इससे इस रूट का यातायात प्रभावित हो गया। जिस वजह से भोपाल से झांसी आ रही मंगला एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से झांसी पहुंची। सुबह सात की जगह मंगला एक्सप्रेस 8:30 बजे झांसी पहुंची। मालगाड़ी की कपलिंग जोड़ इसे आगे बढ़ाया।