फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच नहीं चल सकेगी ट्रेन

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड इसके लिए नई तिथि घोषित करेगा। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन में 21 कोच लगेंगे। इस ट्रेन का संचालन खजुराहो से वाया टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी होकर संचालन होना है। रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 11901/02 मथुरा- कुरुक्षेत्र- मथुरा (सप्ताह में पांच दिन) को एक नए नंबर 11841/42 खजुराहो- कुरुक्षेत्र नई ट्रेन संरचना के साथ आगरा- धौलपुर- ग्वालियर- झांसी- ललितपुर- टीकमगढ़ के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन खजुराहो से 27 अप्रैल व कुरुक्षेत्र से 28 अप्रैल से प्रभावी होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस ट्रेन के संचालन को स्थगित कर दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे बोर्ड इस ट्रेन के चलने की नई तिथि घोषित करेगा।   ये भी होगा अभी मानिकपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक लिंक ट्रेन नंबर 22447 खजुराहो से चलने के बाद महोबा में आकर जुड़ जाती है। खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस के चलने के बाद खजुराहो लिंक ट्रेन 22447 का संचालन बंद हो जाएगा। इसके बाद मानिकपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। इसमें छह सामान्य, छह स्लीपर, पांच थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी व एक फर्स्ट एसी कोच लगेगा। साथ ही मानिकपुर से आने वाली ट्रेन का झांसी आने का समय रात 11.10 बजे की जगह रात 10.55 बजे हो जाएगा। झांसी में इस ट्रेन का ठहराव समय दस मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें