झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और कैट के पदाधिकारियों की बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.40 फीसदी प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट पर चर्चा हुई। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन और कैट ने नो यूपीआई दिन का आह्वान किया था। इसमें उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन भी शामिल थे। यह आह्वान दो अक्तूबर के लिए प्रस्तावित था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सकारात्मक आश्वासन के बाद इसे वापस लेने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान का समर्थन करते हुए संतुलित नीतियों की मांग की। संवाद