अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक से लेने देन में सावधानी बरतने के साथ ही मोटी रकम जमा करने के लिए पुलिस को सूचना दें। व्यापारियों से प्रतिष्ठान के अंदर एवं बाहर अवश्य रूप से सीसीटीवी कैमरों को लगवाने को कहा। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। हूटर समेत पटाखा बुलेट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नवरात्र, विजयदशमी आदि त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।