फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सोमवार शाम बबीना के खजराहा खुर्द के छोटा खुर्जा तिगैला के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे से चीख-पुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बबीना रेल लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। 20 मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बड़ा खजराहा ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 5:20 बजे ट्रैक्टर जैसे ही खुर्जा तिगैला पहुंचा, रफ्तार में होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में सवार सभी मजदूर उसके नीचे फंस गए। आसपास के लोगों के साथ भेल चौकी प्रभारी वैभव कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अजय (25), मोती (40), अमान (50), सम्पत पत्नी रामस्वरूप (30) (सभी निवासी बबीना), रामवती पत्नी रानू (30), गोविंद दास (55) राजा पुत्र रानू (05) एवं दीपू (11) पुत्र अजय (सभी निवासी निवाड़ी) गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय, मोती, अमान, सम्पत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अजय एवं अमान की हालत नाजुक बताई जा रही है।एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि उपचार के बाद अन्य घायलों की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें