बंगरा। रजपुरा गांव में पानी में डूबे परटे पर फिसलकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह रपटा बड़ा खिरक मोहल्ले और खेतों तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। करीब दो माह से इस पर पानी भरा है और काई जमने से आवागमन मुश्किल हो गया है। किसान अश्वनी पटेल का ट्रैक्टर चालक बड़ा खिरक की ओर जाते समय फिसलकर नदी में गिरा। चालक ने सूझबूझ से छलांग लगाकर तैरकर अपनी जान बचाई। यह रास्ता सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा बना हुआ है। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से रपटे पर भरे पानी का तत्काल समाधान करने की मांग की है। संवाद