झांसी। ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। तीनों ग्राम परवई में बोरिंग करके लौट रहे थे।
भेल आरा मशीन के पास एक बोरिंग की दुकान है, यहां पर छत्तीसगढ़ के कांगशेष जिला निवासी विश्वनाथ काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने दो साथी छन्नू व धन के साथ बोरिंग करने ग्राम परवई गए हुए थे। काम पूरा करने के बाद तीनों वहां से ट्रैक्टर से लौट रहे थे।
ट्रैक्टर पर पाइप व अन्य उपकरण भी रखे हुए थे। ग्वालियर रोड पर पाल कॉलोनी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों घायल गए। आननफानन तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान विश्वनाथ ने दम तोड़ दिया। जबकि, उसके साथियों की हालत गंभीर बनी हुई है।