दतिया जिले के थाना चिरुला इलाके के ग्राम भगोर निवासी कोमल सिंह (59) रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे। बीती रात वह ग्वालियर-सिथौली के मध्य ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। सुबह तकरीबन चार से पांच बजे के बीच घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे वे ट्रैक पर आती हुई ट्रेन को नहीं देख सके और वे चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।