फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बस स्टैंड के पास से खदेड़े गए पटरी कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। नगर निगम दस्ते ने बुधवार को बस स्टैंड के पास अभियान चलाते हुए पटरी कारोबारियों को खदेड़ दिया। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता की अगुवाई में निगम दस्ते ने बुधवार दोपहर बस स्टैंड तिराहे से अभियान शुरू किया। निगम दस्ते को देखते ही पटरी कारोबारियों के बीच अफरातफरी मच गई। तमाम खोमचे वाले अपनी दुकानें समेटकर भागने लगे। दस्ते ने बस स्टैंड निकास के पास रखी कई गुमटियों को जब्त कर दिया। वेंडिंग जोन के बाहर खड़े ठेले एवं गुमटियों को भी हटवाया गया। इस दौरान निगम दस्ते ने पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। अभियान के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, सुरेश सिंह, देवेंद्र यादव, ओमवीर समेत अन्य निगमकर्मी मौजूद रहे। पुलिस बल भी मौजूद रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें