फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंडल में 46 करोड़ से लगेंगे पर्यटन को पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यटन विकास योजना के तहत झांसी मंडल में 46 करोड़ से 32 कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन

- ललितपुर की 14, झांसी की 12 और जालौन की छह योजनाएं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। झांसी मंडल के तीनों जनपदों में पर्यटन विकास के लिए 46 करोड़ की लागत से 32 कार्य होंगे। पर्यटन निदेशालय ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसमें अधिकांश प्राचीन किलों व मंदिरों की विकास योजनाओं को शामिल किया गया है। जनपद झांसी के 12 पर्यटक विकास स्थलों के लिए 21.50 करोड़ रुपये, जनपद जालौन के लिए 6 पर्यटक विकास स्थलों के 7 करोड़ रुपये व ललितपुर के पर्यटन विकास के 14 कार्यों के लिए 17.50 करोड़ को मंजूरी दी गई है। सर्वे के लिए आर्किटेक्ट कंपनी को नामित भी कर दिया गया है। यह कंपनी इन स्थलों पर होने वाले विकास कार्यों का स्टीमेट तैयार करेगी। लैंडस्केपिंग व आर्टवर्क को प्रमुखता से शामिल किया गया।
वर्जन
शासन से कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। इन योजनाओं से जिले में पर्यटन विकास को नई उड़ान मिलेगी और रोजगार भी उपलब्ध होगा।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
जनपद - परियोजना - अनुमानित लागत (लाख में)
ललितपुर - अमझरा घाटी का पर्यटन विकास - 200



ललितपुर - देवामाता मंदिर पर विकास कार्य - 100



ललितपुर - बालाबेहट किले पर बस स्टैंड का उच्चीकरण - 100



ललितपुर - बालाबेहट किले जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट फर्नीचर निर्माण - 100



ललितपुर - बालाबेहट किले पर पार्किंग एवं यात्री सुविधाओं का विकास - 100



ललितपुर - सौरई किले का संरक्षण एवं पर्यटन विकास कार्य - 150



ललितपुर - बानपुर किले की ओर जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट फर्नीचर - 100



ललितपुर - बानपुर किले पर पार्किंग एवं यात्री सुविधाओं का विकास - 100



ललितपुर - मड़ावरा किले पर बस स्टैंड का अपग्रेडेशन का कार्य - 100



ललितपुर - मड़ावरा किले की ओर जाने वाले पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट फर्नीचर - 100



ललितपुर - मड़ावरा किले पर पार्किंग एवं यात्री सुविधाओ का विकास - 100



ललितपुर - सिरसी किले पर बस स्टेंड का अपग्रेडेशन का कार्य - 100



ललितपुर - सिरसी किले पर पार्किंग एवं यात्री सुविधाओं का कार्य - 100



ललितपुर - जनपद के अन्य पर्यटन स्थलों के विकास कार्य - 300

झांसी - मऊरानीपुर में केदारेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण - 100

झांसी - परीछा तापीय विद्युत ग्रह में स्थित बुद्ध बिहार का विकास - 250

झांसी - गरौठा में ग्राम सिंगार स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार - 100

झांसी - अन्य पर्यटक स्थल का विकास - 400

झांसी - टहरौली के लठवारा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर का विकास - 100

झांसी - एरच में गड़िया घाट का निर्माण - 100

झांसी - गरौठा के ग्राम सिंगार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का विकास - 100

झांसी - परीछा डैम में वॉटर स्पोर्टर्स एक्टिविटी का कार्य - 500

झांसी - बरुआसागर किला बस स्टैंड का अपग्रेडेशन का कार्य - 100

झांसी - बरुआसागर किले जाने वाले माग्र् पर स्ट्रीट फर्नीचर का कार्य - 100

झांसी - बरुआसागर किले पर पार्किंग व यात्री सुविधाओं का विकास - 100

झांसी - बरुआसागर किले पर लाइटिंग का कार्य - 200

जालौन - इटौरा-माधवगढ़ भद्रकाली नदी पर स्थान घाट का निर्माण - 100

जालौन - उरई में महिला तालाब का जीर्णोद्धार - 100

जालौन - कालपी में वेद व्यास मंदिर परिसर में पर्यटन अवस्थापना सुविधाएं - 100

जालौन - कालपी में कलाघाट का पर्यटन विकास - 100

जालौन - जिले के अन्य पर्यटन स्थलों का विकास - 200

जालौन - प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर के मठ पर पर्यटन सुविधाओं का सृजन - 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें