फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे किनारे पर्यटन विभाग बनाएगा रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पर्यटन विभाग हाईवे किनारे आधुनिक रेस्टोरेंट बनाने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके लिए डेढ़ से दो एकड़ भूमि की आवश्यकता है। ग्राम समाज की भूमि जिला प्रशासन तलाश कर रहा है। यहां बाहर से आने वाले लोगों को पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी।
यहां के पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाया जा रहा है। साथ ही पर्यटन विकास की कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हाल में हाईवे किनारे स्थित ढाबों को पर्यटन के हिसाब से सुसज्जित करने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन, यहां सर्व सुविधा युक्त ऐसा कोई ढाबा व होटल नहीं मिला, जहां ठहरने आदि की व्यवस्था हो। अब पर्यटन विभाग स्वयं एक होटल खोलने की योजना बना रहा है, जिसमें पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों। यहां जनपद के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहां पहुंचने के सुगम रास्ते और इन स्थलों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में प्रमुख पर्यटन स्थल:
देवगढ़ का दशावतार मंदिर, बौद्ध गुफाएं, बंदरगुढ़ा, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली, दूधई, सीरोंनजी, चांदपुर-जहाजपुर, च्युवन जलप्रपात, माताटीला, रणछोरधाम, मुचकुंद गुफा, करकरावल, गोविंदसागर बांध, बालाबेहट का किला, पांडव वन, बानपुर, मदनपुर, लखंजर, कंकद्दर जलप्रपात, अमझरा घाटी, राजघाट बांध, पवागिरी आदि प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे ग्राम सभा की भूमि तलाशी जा रही है। पर्यटन विभाग ने यहां होटल, रेस्टोरेंट खोलने की योजना तैयार की है। इससे जनपद के पर्यटन का विकास होगा, यहां से गुजरने वाले लोगों को यहां के पर्यटन स्थलों की जानकारी होगी।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें