ओरछा। नगर के बाबा साहब डॉ अंबेडकर पार्क में डॉ.भीमराव अंबेडकर शिक्षा सेवा संस्थान समिति की ओर से सोमवार को पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तथागत बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल अहिरवार तथागत के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात डॉ. राकेश तथागत द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. अरुण कुमार ने तथागत द्वारा बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। संवाद