फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टोलकर्मी ओवरलोडिंग बताकर ले गए कांटे पर, चालक ने वीडियो बनाया तो घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। शिवपुरी हाईवे स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने ट्रक चालक से हाथापाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गए, जहां उनके बीच समझौता हो गया। शिवपुरी के बड़ा बाजार निवासी साबिर अपने साथी उदयभान के साथ कन्नौज से ट्रक में मक्का लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। रक्सा टोल के दोनों ओर कांटे लगे हैं, जिन पर भारी व्यावसायिक ट्रैकों की ओवरलोडिंग की तुलाई होती है। टोल कर्मियों ने ट्रक में ओवरलोडिंग बताकर ट्रक को कांटे पर ले गए। तभी चालक उदयभान ने अपने मोबाइल से ट्रक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर टोल कर्मियों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि ट्रक चालक ओवरलोडिंग की वजह से तुलाई नहीं करवा रहा था। इस बात पर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष में राजीनामा हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें