फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्टार्टअप में भविष्य और अवसरों के बारे में बताया

Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा लेखा और वित्त क्षेत्र में स्टार्टअप भविष्य और अवसर विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें वित्त और उद्यमिता के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, एमबीए के 120 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट सेल समन्वयक डॉ. संदीप अग्रवाल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। अनुज पाल सिंह ने छात्रों को वित्तीय साक्षरता, फंड, शेयर बाजार और निवेश के बारे में जानकारियां दी। कार्यशाला के बाद साक्षात्कार हुआ। इसमें कॉमर्स और मैनेजमेंट के कुल 15 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय सेंगर, अंकित सिंह राठौर, संजय कुमार निषाद, प्रज्ञा सुमन, हर्षित श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें